मुंबई

Vistara Frankfurt-Mumbai flight: फ्रैंकफर्ट से मुंबई आ रहे विस्तारा एयरलाइंस में बम की धमकी, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

Spread the love

एयरलाइन ने कहा, 16 अक्टूबर, 2024 को फ्रैंकफर्ट से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाले विस्तारा एयरलाइंस के UK 028 विमान में सोशल मीडिया पर बम होने की धमकी मिली।

Mumbai: जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से 147 लोगों को लेकर मुंबई जा रहे विस्तारा विस्तारा एयरलाइंस के एक विमान में बम की धमकी मिलने के बाद मुंबई में आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। एक सूत्र ने यह जानकारी दी। सूत्र के मुताबिक, बोइंग 787 विमान को सुरक्षा जांच के लिए तुरंत आइसोलेशन बे में ले जाया गया। फ्लाइट सुबह 7.45 बजे सुरक्षित उतरी। सूत्रों के अनुसार, विमान में 134 यात्री और चालक दल के 13 सदस्य सवार थे।

एक सूत्र ने कहा, विस्तारा फ्रैंकफर्ट की उड़ान, जो मंगलवार को रात 8.20 बजे (स्थानीय समयानुसार) फ्रैंकफर्ट से मुंबई के लिए रवाना हुई थी, बुधवार सुबह करीब 7.45 बजे आपातकालीन लैंडिंग की गई। विस्तारा ने एक बयान में कहा कि उसकी फ्रैंकफर्ट-मुंबई उड़ान को सुरक्षा अलर्ट मिला लेकिन वह सुरक्षित रूप से यहां उतर गई।

एयरलाइन ने कहा, 16 अक्टूबर, 2024 को फ्रैंकफर्ट से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाले विस्तारा के UK 028 विमान में सोशल मीडिया पर बम होने की धमकी मिली। प्रोटोकॉल के अनुसार, सभी संबंधित अधिकारियों को तुरंत सूचित किया गया और विमान सुरक्षित रूप से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा।

विस्तारा ने बयान में कहा कि इसे आइसोलेशन बे में ले जाया गया जहां सभी यात्रियों को उतार दिया गया। हम सुरक्षा जांच को पूरा करने के लिए सुरक्षा एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button