नई दिल्ली

Today’s History – भारतीय एवं विश्व इतिहास में 06 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

Spread the love

New Delhi: भारतीय एवं विश्व इतिहास में 06 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है

1664-छत्रपति शिवाजी महाराज ने सूरत पर हमला किया।

1883-विश्व के श्रेष्ठ चिंतक महाकवि के रूप में ख्याति प्राप्त करने वाले महान दार्शनिक ख़लील जिब्रान का जन्म।

1929-मदर टेरेसा भारत में उपेक्षित और ग़रीब लोगों की सेवा करने के लिये कलकत्ता (अब कोलकाता) लौटी।

1932-हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार कमलेश्वर का जन्म।

1947-भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस कमेटी ने भारत का विभाजन स्वीकार किया।

1949-भारतीय पत्रकार, लेखक और ‘राजस्थान पत्रिका’ के प्रधान सम्पादक गुलाब कोठारी का जन्म।

1950-ब्रिटेन ने चीन की कम्युनिस्ट सरकार को मान्यता प्रदान की।

1959-भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव का जन्म।

1966-ऑस्कर विजेता भारतीय संगीतकार ए आर रहमान का जन्म।

1971-भारत के प्रसिद्ध जादूगर पी. सी. सरकार का निधन।

1976-चीन ने लोप नोर क्षेत्र में परमाणु परीक्षण किया।

1980-सातवीं लोकसभा चुनाव में इंदिरा गांधी की नेतृत्व वाली कांग्रेस पार्टी को दो तिहाई बहुमत मिला।

1983-भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को पहली बार आंध्र प्रदेश और कर्नाटक विधानसभा चुनावों में हार का सामना करना पड़ा।

1987-भारतीय संगीतकार तथा बाल अभिनेता जयदेव का निधन।

1989-इंदिरा गांधी की हत्या के दोनों दोषियों सतवंत सिंह और केहर सिंह को फाँसी दी गई।

2002-भारत ने सीमा में घुस आया पाकिस्तान का जासूसी विमान मार गिराया।

2003-रूस ने संयुक्त राष्ट्र से बिना अनुमति लिये इराक के ख़िलाफ़ सैनिक कार्रवाई पर अमेरिका को चेतावनी दी।

2007-उत्तर प्रदेश का हिन्दी संस्थान की ओर से साहित्य के क्षेत्र में दिये जाने वाले वार्षिक पुरस्कारों के अंतर्गत वर्ष 2007 के भारत भारती सम्मान केदारनाथ सिंह को प्रदान करने की घोषणा हुई।

2008-राज्यसभा सदस्य और बंगलुरू के उद्यमी तथा पूंजी और निवेश कंपनी जूपिटर कैपिटल के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजीव चन्द्रशेखर को फिक्की का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

2008-प्रसिद्ध भारतीय चिकित्सक प्रमोद करण सेठी का निधन।

2009-जम्मू-कश्मीर के आठवें पूर्व मुख्यमंत्री ग़ुलाम मोहम्मद शाह का निधन।

2010-नई दिल्ली में यमुना बैंक-आनंद विहार सेक्शन की मेट्रो रेलों का परिचालन आरंभ।

2012-सीरिया की राजधानी दमिश्क में आत्मघाती हमले में 26 लोगों की मौत, 63 घायल हुये।

2017-हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता ओम पुरी का निधन।

2020-ओडिसी की प्रसिद्ध भारतीय नृत्यांगना मिनती मिश्रा का निधन।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button