नई दिल्ली

Today’s History – आज का इतिहास (प्रकाशनार्थ 24 सितंबर)

Spread the love

New Delhi – भारतीय एवं विश्व इतिहास में 24 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।

1688-फ्रांस ने जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1726-ईस्ट इंडिया कंपनी को बम्बई, कलकत्ता और मद्रास में नगर निगम और महापौर अदालतों को बनाने के लिए अधिकृत किया गया।
1789-अमेरिका में अटॉर्नी जनरल का कार्यालय बनाया गया।
1856-हिन्दी खड़ी बोली और ‘भारतेन्दु युग’ के उन्नायक प्रताप नारायण मिश्र का जन्म।
1861-प्रसिद्ध भारतीय महिला क्रांतिकारी भीकाजी कामा का जन्म।
1932-डॉ. भीमराव अंबेडकर और महात्मा गांधी के बीच पुणे की यरवडा सेंट्रल जेल में ”दलितों” के लिए विधानसभाओं में सीटें सुरक्षित करने को लेकर एक विशेष समझौता हुआ।
1932-बंगाल की क्रांतिकारी राष्ट्रवादी प्रीतिलता वादेदार देश की आजादी के लिए प्राण न्यौछावर करने वाली पहली महिला बनी।
1948-होंडा मोटर कंपनी की स्थापना।
1950-भूतपूर्व प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी मोहिन्दर अमरनाथ का जन्म।
1965-यमन को लेकर सऊदी अरब और मिस्र के बीच समझौता।
1968-दक्षिण अफ्रीकी देश स्वाजीलैंड संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ।
1971-ब्रिटेन ने जासूसी के आरोप में 90 रूसी राजनयिकों को निष्कासित किया।
1971-भारत के प्रथम प्रसिद्ध तीरंदाज का लिम्बा राम जन्म। उन्होंने विश्व स्तर पर तीरंदाजी के क्षेत्र में सफलता प्राप्त की।
1978-पूर्व सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
1978-जानेमाने गणितज्ञ और भौतिक विज्ञानी भूपति मोहन सेन का निधन।
1979-घाना ने संविधान अपनाया।
1990-पूर्वी जर्मनी ने खुद को वारसा संधि से अलग किया।
1996-अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने संयुक्त राष्ट्र में व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि पर हस्ताक्षर किये।
2003-फ्रांस के राष्ट्रपति जैक्स शिराक ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की दावेदारी का समर्थन किया।
2004-राजा रमन्ना , भारतीय परमाणु वैज्ञानिक का निधन, इन्होंने भारत के परमाणु कार्यक्रम के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
2005-आई.ए.ई.ए. ने ईरानी परमाणु कार्यक्रम के मुद्दे को सुरक्षा परिषद को सौंपने का निर्णय लिया।
2006-दक्षिण भारतीय अभिनेत्री एवं मशहूर भरतनाट्यम नृत्यांगना पद्मिनी का निधन।
2007-म्यांमार की सैन्‍य सरकार के ख़िलाफ़ राजधानी यांगून में एक लाख से अधिक लोग सड़कों पर उतरे।
2008-चीन और नेपाल ने दूरसंचार के क्षेत्र में एक अहम अनुबन्‍ध पर हस्‍ताक्षर किया। कपिल देव भारतीय क्रिकेटर को थलसेनाध्यक्ष जनरल दीपक कपूर ने एक समारोह में प्रादेशिक सेना में लेफ़्टिनेंट कर्नल की मानद पदवी प्रदान की।
2009-देश के पहले चन्द्रयान-1 ने चाँद की सतह पर पानी खोज निकाला।
2013-पाकिस्तान के बलूचिस्तान में 7.7 तीव्रता के भूकंप से 515 लोगों की मौत।
2014-भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के उपग्रह मंगलयान ने मंगल ग्रह की कक्षा में सफलतापूर्वक प्रवेश किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button