Today’s History – आज का इतिहास (प्रकाशनार्थ 08 दिसम्बर)
New Delhi: भारतीय और विश्व के इतिहास में 08 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैः-
1863 – चिली की राजधानी सेंटियागो स्थित जेसूइट गिरजाघर में आग लगने से ढाई हजार लोगों की मौत।
1875 – भारतीय स्वतंत्रता सेनानी, वकील और राजनीतिज्ञ तेज बहादुर सप्रू का जन्म हुआ।
1900 – प्रसिद्ध नर्तक उदय शंकर का जन्म हुआ।
1935 – अभिनेता एवं पूर्व सांसद धर्मेंद्र का जन्म हुआ।
1941 – अमेरिका और ब्रिटेन ने जापान के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1946 – अभिनेत्री शर्मिला टैगोर का जन्म हुआ।
1956 – ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर में सोलहवें ओलंपिक खेल का समापन।
1967 – भारतीय नौसेना में पहली पनडुब्बी आईएनएस ‘कलवरी’ को शामिल किया गया।
1987 – अमेरिका के राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन और सोवियत नेता मिखाइल गोर्बाचेव ने परमाणु हथियारों में कटौती की संधि पर हस्ताक्षर किये।
1991 – रूस, यूक्रेन और बेलारूस ने सोवियत संघ के पतन के बाद स्वतंत्र देशों का राष्ट्रमंडल बनाने के लिए एक संधि पर दस्तखत किये।
2002 – भारत की पारम्परिक जैव सम्पदा नीम, हल्दी और जामुन के बाद गौमूत्र को अमेरिका ने पेटेंट किया।
2010 – जापानी सौर-पाल अंतरिक्ष यान इकारोस लगभग 80,800 किमी (50,200 मील) की दूरी पर शुक्र ग्रह के पास से गुजरा
2013 – मेटालिका ने अंटार्कटिका में फ़्रीज़ ‘एम ऑल’ शो किया, जिससे वे सभी सात महाद्वीपों पर प्रदर्शन करने वाले पहले बैंड बन गए।
2015 – जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों के बीच लोकप्रिय रहे, जनकवि रमाशंकर यादव ‘विद्रोही’ का निधन।
2019 – चीन में कोविड-19 के पहले मामले की पुष्टि हुयी।
2021 – भारत के प्रथम ‘चीफ़ ऑफ़ डिफ़ेंस स्टाफ़’ बिपिन रावत का निधन।