नई दिल्ली

Todays History – आज का इतिहास (प्रकाशनार्थ 02 नवंबर)

Spread the love

New Delhi – भारतीय एवं विश्व इतिहास में 02 नवंबर की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार हैं:-

1648 – नरोल पोडलिया में च्मीएलनिकी गिरोह द्वारा 12,000 यहूदियों का नरसंहार किया गया।

1774 – अंग्रेज अधिकारी कमांडर इन चीफ ऑफ ब्रिटिश इंड़िया राबर्ट क्लाइव ने इंग्लैंड में आत्महत्या की।

1834 – एटलस नाम का जहाज भारतीय मजदूरों को लेकर मॉरिशस पहुंचा था जिसे वहां अप्रवासी दिवस के रूप में मनाया जाता है।

1835 – अमेरिका के मूल निवासियों के विभिन्न गुटों के बीच फ्लोरिडा फ्लोरिडा युद्ध शुरू हुआ।

1841 – अकबर खान ने अफ़ग़ानिस्तान में शाह शुजा के खिलाफ विद्रोह किया,जिसमें उसे सफलता मिली।

1852 – फ्रेंकलिन पियर्स अमेरिका के राष्ट्रपति बने।

1877- अखिल भारतीय मुस्लिम लीग के संस्थापक आगा खान का जन्म हुआ था। वह इस्माइली धर्म के 48वें इमाम थें।

1914 – प्रथम विश्व युद्ध – रूस ने ओटोमन साम्राज्य (तुर्की) के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1930 – हैले सेलासी – इथियोपिया के सम्राट बने

1936 – बीबीसी ने टेलीविजन सेवा शुरु की।

1950 – जार्ज बर्नार्ड शा का 97 वर्ष की आयु में निधन।

1953 – पाकिस्तान ने अपना नाम बदलकर इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ पाकिस्तान किया।

1974 – सियोल में नाइटक्लब में आग लगने से 74 लोगों की मौत।

1984 – अमेरिका में 1962 के बाद पहली बार एक महिला वेल्मा बारफिल्ड को फांसी की सजा दी गयी।

1999 – पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में संयुक्त राष्ट्र संघ और अमेरिकी केन्द्रों पर अज्ञात लोगों के द्वारा राकेट से हमला।

2000 – पश्चिम एशिया में हिंसा रोकने के फ़ार्मूले पर सहमति।

2000 – पहले यात्री अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंचे।

2001 – अफ़ग़ानिस्तान में विशेष बलों की संख्या बढ़ाने का अमेरिका का फैसला।

2004 – चीन के हेनान में जातीय संघर्ष में 20 मरे।

2005 – ग़ुलाम नबी आज़ाद ने जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री पद को ग्रहण किया।

2008 – केन्द्र सरकार ने सेवानिवृत्त के बाद पेंशन फंड से धन निकालने की सुविधा समाप्त की।

2014 – भारत और पाकिस्तान की सीमा पर वाघा चेक पोस्ट पर पाकिस्तान की ओर एक आत्मघाती हमलावर द्वारा किए गए विस्फोट में 52 की मौत और 200 घायल।टर खोला गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button