Uncategorized

Today in History – आज का इतिहास (प्रकाशनार्थ 25 नवंबर)

Spread the love

New Delhi: भारतीय एवं विश्व इतिहास में 25 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।

1538-भारत पहुंचा तुर्की का नौसैन्य अभियान पुर्तगाल का बेड़ा पहुंचने के बाद वापस लौट गया।
1716-अमेरिका में पहली बार किसी शेर को प्रदर्शनी में रखा गया।
1741-रूस की महारानी एलिजाबेथ ने इंपीरियल रशियन गार्ड्स की मदद से तख्ता पलट कर सेंट पीटर्सबर्ग की सत्ता पर कब्जा जमाया।
1866-इलाहाबाद उच्च न्यायालय का उद्घाटन।
1867-अल्फ्रेड नोबल ने डायनामाइट का पेटेंट कराया।
1930-जापान में एक ही दिन में भूकंप के 690 झटके रिकॉर्ड किए गए।
1936-जर्मनी और जापान के बीच कोमिंटन (कम्युनिस्ट इंटरनेशनल) विरोधी समझौते पर हस्ताक्षर।
1945-अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में आए बर्फीले तूफान के कारण हुई स्कूल बस दुर्घटना में 15 बच्चों की मौत हो गई।
1948-भारत में राष्ट्रीय कैडेट कोर की स्थापना।
1949-संविधान के निर्माता बाबा साहब भीम राव आंबेडकर ने संविधान सभा में ऐतिहासिक भाषण दिया।
1952-पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान का जन्म। राजनीति में आने से पहले वह देश की क्रिकेट टीम के कप्तान के रूप में खासे लोकप्रिय हुए और देश को 1992 में विश्व कप में विजय दिलाई।
1960-टेलीफ़ोन की एसटीडी व्यवस्था का भारत में पहली बार कानपुर और लखनऊ के बीच प्रयोग किया गया।
1965-फ्रांस ने अपना पहला सैटेलाइट लॉन्च किया।
1973-ग्रीस में हफ्तों से फैली अशांति के बीच आज ही के दिन वहां की सेना ने तत्कालीन राष्ट्रपति जॉर्ज पापाडोपोलस का तख्ता पलट दिया था।
1975-सूरीनाम को हालैंड से आजादी मिली।
2001-पाकिस्तान की प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो पांच दिन की यात्रा पर भारत पहुंचीं।
2004-पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के कश्मीर फार्मूले को पाक-कश्मीर समिति ने खारिज किया।
2013-इराक की राजधानी बगदाद के कैफे में हुए धमाके में 17 लोगों की मौत हो गई। 37 घायल हुए।
2016-क्यूबा के राजनेता फिदेल कास्त्रो का 90 वर्ष की आयु में निधन। कास्रो को लातिन अमेरिका में कम्युनिस्ट क्रांति के प्रतीक के रूप में जाना जाता है।
2018-यूरोपीय यूनियन के नेताओं ने ब्रिटेन के यूरोपीय संघ (ईयू) छोड़ने पर हामी भरी।
2019-लूई विटॉन कंपनी ने प्रसिद्ध आभूषण कंपनी टिफनी एंड कंपनी को 16 अरब अमेरिकी डॉलर में खरीदा।
2020-भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल का निधन।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button