मुंबई

Taiwan’s office in Mumbai: मुंबई में खुला ताइवान का ऑफिस तो बिफरा चीन, भारत से दर्ज कराया विरोध

Spread the love

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माओ निंग ने एक मीडिया ब्रीफिंग में एक सवाल के जवाब में कहा कि दुनिया में केवल एक ही चीन है और ताइवान चीन के क्षेत्र का एक अविभाज्य हिस्सा है।

Mumbai: मुंबई में ताइवान का ऑफिस खोले जाने पर चीन बिफर उठा है और उसने भारत के समक्ष तीखा विरोध दर्ज कराया है। चीन ने कहा कि उसने मुंबई में ताइवान के ताइपे आर्थिक और सांस्कृतिक केंद्र (TECC) के नए बने कार्यालय को लेकर भारत के समक्ष राजनयिक विरोध दर्ज कराया है। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माओ निंग ने एक मीडिया ब्रीफिंग में एक सवाल के जवाब में कहा कि दुनिया में केवल एक ही चीन है और ताइवान चीन के क्षेत्र का एक अविभाज्य हिस्सा है।

निंग ने कहा, चीन, ताइवान और चीन के साथ राजनयिक संबंध रखने वाले देशों के बीच सभी प्रकार के आधिकारिक संपर्क और बातचीत का दृढ़ता से विरोध करता है, जिसमें एक दूसरे के लिए प्रतिनिधि कार्यालयों की स्थापना भी शामिल है। हमने भारतीय पक्ष के समक्ष गंभीर अभ्यावेदन दर्ज कराया है। माओ ने कहा कि एक-चीन सिद्धांत भारतीय पक्ष द्वारा की गई एक गंभीर राजनीतिक प्रतिबद्धता है और यह चीन-भारत संबंधों के लिए राजनीतिक आधार के रूप में कार्य करता है।

चीन भारतीय पक्ष से अपनी प्रतिबद्धताओं का सख्ती से पालन करने, ताइवान से संबंधित मुद्दों को विवेकपूर्ण और उचित तरीके से निपटाने, ताइवान के साथ किसी भी प्रकार की आधिकारिक बातचीत नहीं करने और चीन-भारत संबंधों को सुधारने की प्रक्रिया में गड़बड़ी से बचने का आग्रह करता है। बता दें कि भारत में TECC ने बुधवार को मुंबई में एक शाखा खोली, जिससे भारत में इसके कार्यालयों की संख्या तीन हो गई है। TECC के पहले से ही दिल्ली और चेन्नई में ऑफिस हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button