नई दिल्ली

Parliament News: राजीव गांधी फाउंडेशन को सबसे ज्यादा पैसा… राहुल गांधी पर निशिकांत दुबे ने छोड़े तीखे सवाल, संसद में हंगामा

Spread the love

संसद में अडानी और जॉर्ज सोरोस का मुद्दा गरमाया, कांग्रेस सांसद ज्योतिमणि के अडानी नाम पर विवाद, बीजेपी सांसद ने राहुल गांधी पर सवाल उठाए, कार्यवाही स्थगित।

New Delhi: संसद के दोनों सदनों, लोकसभा और राज्यसभा में गुरुवार को भी अडानी और जॉर्ज सोरोस का मुद्दा छाया रहा। पक्ष और विपक्ष एक-दूसरे पर हमलावर नजर आए। इस बीच लोकसभा में जीरो आवर में कांग्रेस सांसद ज्योतिमणि ने अपना मुद्दा उठाते हुए अडानी का नाम लिया। पीठासीन अधिकारी जगदंबिका पाल ने कहा कि अडानी का नाम कार्यवाही से हटाया जाए क्योंकि जो सदन का सदस्य नहीं, उसका नाम नहीं लिया जा सकता। जिसका कांग्रेस ने विरोध किया।

कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा कि कल केंद्रीय मंत्री ने शून्य काल में कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि क्या नियम विपक्ष पर ही लागू होंगे, मंत्री पर नहीं, ये डबल स्टैंडर्ड क्यों? इस बीच बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे की बोलने की बारी आई। दुबे ने राहुल गांधी से सवाल पूछते हु़ए सोनिया गांधी, जॉर्ज सोरोस, सैम पित्रोदा का भी नाम लिया। तीनों ही लोकसभा के सदस्य नहीं हैं। विपक्ष वे विरोध किया और सदन की कार्यवाही 1 बजे तक स्थगित हो गई।

कांग्रेस और राहुल गांधी से निशिकांत दुबे ने पूछे ये सवाल

  1. FDL- AP जो कश्मीर को अलग देश मानता है, उसके साथ राजीव गांधी फाउंडेशन के सोनिया गांधी के क्या रिश्ते हैं, सोनिया और सोरोस का क्या रिश्ता है।
  2. नांबियर कमिटी की ये रिपोर्ट कहती है कि 150 करोड़ का घोटाला सैम पित्रोदा ने किया ओवरसीज कमिटी के कांग्रेस का चेयरमैन हैं वो ग्लोबल नॉलेज इनिसिएटिव चलाता है जिसको सोरोस पैसा देता है। राहुल गांधी के अमेरिका दौरे का सारा खर्च ग्लोबल नॉलेज इनिसिएटिव देता है। ये खालिस्तानियों से मिलता है, ये कश्मीर तोड़ने वाले से मिलता है, सैम, राहुल, सोरोस और ग्लोबल नॉलेज इनिएसिटिव का संबंध क्या है?
  3. 2004 में सोरोस यहां आया, 2009 में यहां आया उसने बीएसई में 5 फीसदी स्टेक लिया 2010-14 पूरा शेयर मार्केट से सोरोस पैसा लेता रहा, वो गांधी फैमिली से मिला, सोरोस गांधी से क्या संबंध?
  4. राजीव गांधी फाउंडेशन को सबसे ज्यादा पैसा सोरोस ने दिया, सोरोस जो है मनोज भार्गव हर्ष फाउंडेशन के साथ ब्लैक मनी को वाइट मनी कर रहा है। राजीव गांधी फाउंडेशन के साथ सोरोस का रिश्ता क्या है?
  5. सोरोस ने फॉरन बर्ड, फेसबर्ग , स्पडा फंड इस तरह के फंड बनाए वो सारे कांग्रेस के 300 लोगों को उसने स्टार्टअप के नाम पर पैसा दिया, ये 300 लोग कौन हैं?
  6. भारत जोड़ो यात्रा सलीम शेट्टी में गया था, भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस ने कितना पैसा खर्च किया और सोरोस फाउंडेशन ने उसके कितना पैसा दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button