नई दिल्ली

Manmohan Singh Death News: पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर देश में रहेगा 7 दिन का राष्ट्रीय शोक

Spread the love

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का दिल्ली के एम्स अस्पताल में गुरुवार रात निधन हो गया। केंद्र सरकार की ओर से दुख की इस घड़ी में 7 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है।

New Delhi: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का दिल्ली के एम्स अस्पताल में गुरुवार रात निधन हो गया। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद पूरे देश में शोक की लहर है। केंद्र सरकार की ओर से दुख की इस घड़ी में 7 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। मनमोहन सिंह साल 2004 से 2014 तक दो बार प्रधानमंत्री रहे थे। उनकी गिनती देश के बड़े अर्थशास्त्रियों में होती थी। पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की निधन की खबर मिलने के बाद एम्स के बाहर भारी संख्या में दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवानों की तैनाती की गई है।

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार राजकीय सम्‍मान के साथ किया जाता है। साथ ही शुक्रवार के सभी कार्यक्रम कैंसिल कर दिए गए है। वहीं, शुक्रवार यानी आज 11 बजे पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि देने के लिए कैबिनेट की बैठक होगी। देश में और देश के बाहर भारतीय दूतावास और उच्‍चायोग में राष्‍ट्रीय ध्‍वज आधे झुक जाते हैं।

राष्ट्रीय शोक के दौरान क्या-क्या होता है?

बता दें, राष्ट्रीय शोक की घोषणा यूं तो केवल वर्तमान और पूर्व राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री की मृत्यु पर ही होती है। इससे पहले राजीव गांधी (1991), मोरारजी देसाई (1995) और चंद्रशेखर सिंह (2007) भी ऐसे पूर्व प्रधानमंत्री थे, जिनकी मृत्यु पद पर न रहते हुए हुई। इसके लिए सात दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया था। राष्ट्रीय शोक के दिन, पूरे देश में सर्वोच्च संघीय प्राधिकारियों और उनके अधिकार क्षेत्र में आने वाली एजेंसियों के साथ-साथ संघीय प्राधिकारियों की देखरेख में आने वाले सार्वजनिक-कानून निगमों, संस्थानों और प्रतिष्ठानों में झंडे आधे झुके रहते हैं।

कांग्रेस ने रद्द किए सभी कार्यक्रम

भारत में 10 साल तक प्रधानमंत्री रहे मनमोहन सिंह को दुनिया भर में उनकी आर्थिक विद्वता तथा कार्यों के लिए सम्मान दिया जाता था। उनका निधन ऐसे दिन हुआ जब कर्नाटक के बेलगावी में कांग्रेस कार्य समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में पार्टी के सभी शीर्ष नेता मौजूद थे। फिलहाल सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं और कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी बेलगावी से दिल्ली रवाना हो गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button