Uncategorizedमुंबई

Maharashtra Govt News: महाराष्ट्र की तीन पावरफुल लेडी अफसर, जिनके इशारे पर चलेगी फडणवीस सरकार, जानें कौन-कौन?

Spread the love

Maharashtra Powerful Lady officer: महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस के मंत्रिमंडल में चार महिलाओं को जगह मिली है। पिछली सरकार में अदिति तटकरे इकलौती महिला मंत्री थी, लेकिन राज्य के तीन शीर्ष पदों पर महिला अफसरों का राज है। यह महज संयोग है कि राज्य में एक ही वक्त पर डीजीपी और चीफ सेक्रेटरी महिला हैं। दोनों पदों को पहली बार महिला ऑफिसर मिली हैं।

मुंबई: महाराष्ट्र में महायुति की प्रचंड जीत में पिछली सरकार की लाडली बहन योजना को एक बड़ी वजह माना गया था। विधानसभा चुनावों में महिलाओं के मत प्रतिशत में आठ फीसदी की उछाल भी सामने आई थी। अब महाराष्ट्र में जब देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई में नई सरकार ने कार्यभार संभाल लिया है तब रविवार को नागपुर में मंत्रिमंडल विस्तार के दौरान वुमेन पावर दिखाई दी। कार्यक्रम में राज्य की पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के तौर पर आईपीएस रश्मि शुक्ला, मुख्य सचिच सुजाता सौनिक और सीएम की प्रधान सचिव के तौर पर अश्विनी भिडे मौजूद रहीं।

मंत्रिमंडल में हैं चार महिलाएं नागपुर में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपने मंत्रिमंडल के विस्तार में चार महिलाओं को मंत्री बनाया। इनमें तीन बीजेपी और एक अजित पवार की एनसीपी से मंत्री बनी। महिला मंत्रियों में पंकजा मुंडे,मेघना बोर्डीकर, माधुरी मिसाल शामिल हैं। एनसीपी से अदिति तटकरे मंत्री थी। महायुति के पहले कार्यक्रम में सिर्फ अदिति ही मंत्री थीं। ऐसे में देखा जाए तो महायुति में जहां राज्य की शासन व्यवस्था पर महिलाएं काबिज हैं तो वहीं दूसरी मंत्रीमंडल में भी उनकी संख्या बढ़ी है। राज्य विधान परिषद की सभापति नीलम गोरहे हैं।

शीर्ष पदों पर एक साथ तीन महिलाएं
1. सुजाता सौनिक: 1987 बैच की आईएएस हैं। वह महाराष्ट्र की पहली महिला मुख्य सचिव है। वह 30 जून, 2024 को चीफ सेक्रेटरी बनी थी। वह जून, 2025 तक मुख्य सचिव रहेंगी। सुजाता सौनिक पूर्व आईएएस मनोज सौनिक की पत्नी हैं। मनौज सौनिक भी चीफ सेक्रेटरी रह चुके हैं। हरियाणा की रहने वाली सुजाता ने बिहार के निवासी मनोज सौनिक से शादी की थी।

2.अश्विनी भिडे:1995 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। 25 मई, 1970 को जन्मीं आईएएस मनीषा भिडे मूलरूप से महाराष्ट्र की रहने वाली हैं। उन्हें सीएम का प्रिंसिपल सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है। उन्होने मेट्रो एमडी के तौर पर ‘मुंबई मेट्रो वुमेन’ की ख्याति अर्जित की थी। भिडे के पास 25 साल की चार्टर्ड सेवा का अनुभव है।

3. रश्मि शुक्ला:1988 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं। वे महाराष्ट्र की डीजीपी बनने वाली पहली महिला ऑफिसर हैं। रश्मि शुक्ला एक्सटेंशन मिलने के कारण 2026 तक महाराष्ट्र की डीजीपी रहेंगी। शुक्ला की गिनती सीएम देवेंद्र फडणवीस के पंसदीदा अफसरों में होती है।

महिलाओं के हाथ में शक्ति?
महाराष्ट्र चुनावों से पहले कांग्रेस की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग ने डीजीपी रश्मि शुक्ला हो हटा दिया था, हालांकि सुजाता सौनिक चीफ सेक्रेटरी बनी रही थीं। अब चुनावों के बाद सीएम बने फडणवीस ने सरकार में सबसे शक्तिशाली मानी जाने वाली प्रिंसिपल सेक्रेटरी टू सीएम की पोस्ट पर अश्चिनी भिडे को तैनात किया है। वह मुंबई में मेट्रो की प्रबंध निदेशक के तौर पर आदित्य ठाकरे से टकराई थीं, हालांकि महाराष्ट्र में अभी तक महिला मुख्यमंत्री नहीं बनी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button