महाराष्ट्र राजनीति

Maharashtra Exit Poll: वो एग्जिट पोल जो महाराष्ट्र में बनवा रहे MVA की सरकार, जानिए कांग्रेस गठबंधन कितने सीटों पर मार सकता है बाजी

Spread the love

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव 2024 के लिए आज यानि कि बुधवार को वोटिंग हुई। 288 सीटों वाली महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए सत्ताधारी महायुति गठबंधन और विपक्षी MVA गठबंधन के बीच लड़ाई है

Maharashtra: महाराष्ट्र में वोटिंग खत्म होने के बाद कई एजेंसियों ने अपना एग्जिट पोल जारी किया है। बुधवार शाम आए ज्यादातर एग्जिट पोल में बीजेपी की सरकार महाराष्ट्र में बनती दिख रही है, लेकिन कुछ एजेंसियों के एग्जिट पोल में कांग्रेस को बढ़त दिख रही है।भास्कर रिपोर्टर्स और लोक पोल में कांग्रेस गठबंधन यानि कि एमवीए (MVA), बीजेपी को पछाड़ कर सत्ता की रेस में आगे है।

भास्कर रिपोर्टर्स महाराष्ट्र एग्जिट पोल
भास्कर रिपोर्टर्स महाराष्ट्र एग्जिट पोल में बीजेपी को झटका लगता दिख रहा है। भास्कर रिपोर्टर्स एग्जिट पोल में सत्ताधारी महायुति को 125 से 140 सीटें मिल सकती हैं। वहीं विपक्षी गठबंधन एमवीए को 135-150 सीटें मिलती दिख रही हैं। अन्य के खाते में 20-25 सीटें जा रही हैं।

लोक पोल महाराष्ट्र एग्जिट पोल
लोक पोल के एग्जिट पोल में महाराष्ट्र में विपक्षी गठबंधन एमवीए सत्ता में वापसी करता दिख रहा है। कांग्रेस नीत एमवीएम को 151 से 162 सीटें मिल सकती हैं। वहीं सत्ताधारी बीजेपी नीत महायुति गठबंधन को 115 से 128 सीटें मिल सकती हैं। अन्य के खाते में 5-14 सीटें जा सकती हैं।

लोकशाही मराठी रूद्र में कांटे की टक्कर
इन दोनों के अलावा एक और एजेंसी लोकशाही मराठी रूद्र में महाराष्ट्र में दोनों गठबंधनों के बीच कांटे की टक्कर दिख रही है। लोकशाही मराठी रूद्र एग्जिट पोल में महाराष्ट्र में सत्ताधारी बीजेपी गठबंधन को 128 -142 सीटें मिल सकती हैं तो वहीं विपक्षी एमवीए को 125 से 140 सीट मिल सकती हैं। अन्य के खाते में 18 से 23 सीटें जा सकती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button