क्राइम न्यूजमहाराष्ट्र

Maharashtra Crime News: तीसरी बेटी होने पर पत्नी को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया… महाराष्ट्र में दिल दहला देने वाली वारदात

Spread the love

महाराष्ट्र में केंद्र सरकार की ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ मुहिम को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। राज्य के परभणी में एक महिला ने जब तीसरी बार बेटी को जन्म दिया तो पति ने उसकी जान ले ली। झगड़े के बाद पेट्रोल डालकर उसे जला दिया।

Pune: महाराष्ट्र के परभणी में दिलदहलाने वाली एक घटना सामने आई है। पति ने तीसरी बेटी होने पर पत्नी को पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। इस हादसे में महिला की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। परभणी की यह दिल दहलाने वाली घटना सीसीटीवी में कैद हुई हैं। सामने आया है कि पत्नी के तीसरी बार भी बेटी को जन्म देने के कारण दोनों के बीच में काफी दिनों से अक्सर झगड़ा होता था। घटना गंगाखेड़ नाका इलाके में हुई।

झगड़े के बाद लगाई आग
जानकारी के अनुसार मृतक मैना कुंडलिक काले की बहन की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। इसमें बहन ने कहा है कि आरोपी कंंडलिक उत्तम काले अपनी पत्नी को फिर से बेटी को जन्म देने पर ताने मारता था। वह पिछले काफी दिनों से अक्सर झगड़ा करता था। इस दौरान वह गाली-गलौच और अपशब्दों का प्रयोग भी करता था। इसके चलते दोनों के बीच झगड़े होते थे। 26 दिसंबर की रात में जब विवाद ज्यादा बढ़ गया तो कुंडलिक ने मैना के ऊपर पेट्रोल डाल कर आग लगा दी।

डॉक्टर नहीं बचा पाए जान
पेट्रोल में चलते आग को काफी देर में बुझाया जा सका। इसके चलते मैना आग में झुलस गई। मैना को अस्पताल ले जाया लेकिन वहां डॉक्टर की उसकी जान नहीं बचा पाए। पुलिस ने पीड़िता की बहन की शिकायत के बाद पति को अरेस्ट कर लिया है। पुलिस ने अभी तक इस घटना को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। बेटियों के प्रति नजरिया नहीं बदलने को दर्शाने वाली इस घटन को लेकर परभणी में आक्रोश हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button