महाराष्ट्र

Maharashtra BJP in Action Mode: विधानसभा चुनाव के बीच एक्शन मोड में भाजपा, 40 नेताओं को पार्टी से किया निष्कासित; देख लें लिस्ट

Spread the love

महाराष्ट्र भाजपा ने पार्टी अनुशासन का पालन न करने और उसे तोड़ने के आरोप में 37 विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के 40 कार्यकर्ताओं/नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। एक दिन पहले ही भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड में अपने उम्मीदवारों के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ रहे 30 नेताओं को निष्कासित किया था।

Maharashtra: भारतीय जनता पार्टी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बीच अपने 40 नेताओं और कार्यकर्ताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। भाजपा ने एक्शन मोड अख्तियार करते हुए अनुशासन का पालन नहीं करने और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में ये एक्शन लिया है।

अलग-अलग 37 विधानसभा के 40 नेताओं को किया निष्कासित

37 विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के 40 कार्यकर्ताओं/नेताओं को पार्टी अनुशासन का पालन न करने और उसे तोड़ने के आरोप में महाराष्ट्र भाजपा ने पार्टी से निष्कासित कर दिया है। नीचे देखिए लिस्ट में किस विधानसभा से किस नेता का नाम शामिल है।

एक दिन पहले ही झारखंड के 30 नेताओं को किया था निष्कासित

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने झारखंड में विभिन्न सीटों पर अपने प्रत्याशियों के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ रहे 30 नेताओं को मंगलवार को निष्कासित कर दिया। पार्टी ने एक बयान में यह जानकारी दी। भाजपा के सभी बागी नेताओं को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया है। बयान में कहा गया कि ‘भाजपा की नीतियों का उल्लंघन करके अधिकृत उम्मीदवारों के खिलाफ नामांकन दाखिल करने और चुनाव लड़ने के कारण 30 नेताओं को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।’

पार्टी से निकाले गए नेताओं में चंद्रमा कुमारी (पलामी), कुमकुम देवी (हजारीबाग), जूली देवी (दुमका), बलवंत सिंह (लातेहार), अरविंद सिंह (खरस्वां), बांके बिहारी (हजारीबाग), चितरंजन साव (बोकारो) और हजारी प्रसाद साहू शामिल हैं। झारखंड की 81 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव के लिए 13 और 20 नवंबर को दो चरण में मतदान होगा। मतगणना 23 नवंबर को होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button