नई दिल्ली
Maharashtra Assembly Elections 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए दिल्ली में भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक

महाराष्ट्र के विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा (BJP) के उम्मीदवारों के चयन के लिए आज देर शाम यहां पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक
New Delhi – भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी उपस्थित हुए। बैठक की अध्यक्षता भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी एल संतोष, राज्य के उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस, सत्यनारायण जटिया, पीयूष गोयल, अश्विनी वैष्णव भी शामिल हुए।
कल झारखंड के उम्मीदवारों के चयन के लिए भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी।
महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को मतदान होगा तथा मतगणना 23 नवंबर को होगी।
सूत्रों के अनुसार आज की बैठक में करीब डेढ़ सौ उम्मीदवारों के नामों पर विचार किया जा रहा है। मौजूदा विधायकों में लगभग सभी को फिर से मौका मिलने की संभावना है।