नई दिल्ली

BJP Mumbai President: मुंबई में कौन बनेगा बीजेपी का अध्यक्ष? चर्चा में है चार नाम, जानें कौन-कौन?

Spread the love

महाराष्ट्र चुनावों में महाजीत के बाद बीजेपी सक्रिय। मंत्री बने आशीष शेलार के बाद मुंबई अध्यक्ष पद पर चर्चा तेज। बीएमसी चुनावों से पहले नियुक्ति अहम।

Mumbai: महाराष्ट्र में महाजीत के बाद बीजेपी ने संगठन चुनावों की शुरुआत कर दी है। महाराष्ट्र में अभी तक प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदादारी चंद्रशेखर बावनकुले और मुंबई अध्यक्ष की कमान अशीष शेलार के पास है लेकिन दोनों नेताओं के फडणवीस सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने के बाद इन पदों ने नए व्यक्ति की नियुक्ति तय मानी जा रही है। साल 2025 में बीएमसी चुनाव होने हैं ऐसे में मुंबई अध्यक्ष कौन बनेगा? इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। राजनीतिक और क्रिकेट प्रशासक के तौर पर सक्रिय आशीष शेलार अगस्त, 2022 में मुंबई बीजेपी के अध्यक्ष बने थे। आशीष शेलार ने तब मंगल प्रभात लोढ़ा को रिप्लेस किया था। मंगल प्रभात लोढ़ा भी महायुति 2.0 सरकार में मंत्री हैं।

मुंबई अध्यक्ष के लिए इन नामों की है चर्चा
मुंबई में बीएमसी चुनावों को देखते हुए अध्यक्ष का पद काफी अहम हो गया है। मई के बाद मुंबई में चुनावों की संभावना है पहले इन चुनावों के फरवरी में होने की संभावना जताई गई थी। बीजेपी के अंदर आशीष शेलार के विकल्प के तौर पर अमित साटम, अतुल भातखलकर, पराग अलवानी और संजय उपाध्याय को देखा जा रहा है। ये सभी मुंबई की विधानसभा सीटों से विधायक हैं। इनमें संजय उपाध्याय उत्तर भारतीय चेहरा हैं।

कौन कहां से हैं विधायक?

  • अमित साटम-अंधेरी पश्चिम
  • अतुल भातखलकर-कांदिवली पूर्व
  • पराग अलवानी-विले पार्ले
  • संजय उपाध्याय-बोरीवली

संजय उपाध्याय बन सकते हैं अध्यक्ष
कांग्रेस में मुंबई प्रदेश अध्यक्ष की कमान डॉ. वर्षा गायकवाड़ के हाथों में है। पार्टी ने अभी तक वर्षा गायकवाड़ को हटाने के संकेत नहीं दिए हैं। अब देखना यह है कि बीजेपी बीएमसी चुनावों से पहले कौन सा दांव खेलती है? राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि संजय उपाध्याय को भी फडणवीस अध्यक्ष की जिम्मेदारी दे सकते हैं। संजय उपाध्याय पूर्व में मुंबई बीजेपी से महासचिव भी रह चुके हैं। 2011 में जब उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई थी तब वह सबसे मुंबई बीजेपी के सबसे युवा महासचिव बने थे। इसके बाद से वह संगठन में कई पदों पर रह चुके हैं। इसी प्रकार से अमित साटम संघ के काफी करीब माने जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button