आलोचना और टिप्पणियांउत्तर प्रदेश

Akhilesh: भाजपा सरकार के इशारे पर हो रहा है पीडीए का उत्पीड़न

Spread the love

Lucknow – समाजवादी पार्टी (SP) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार के इशारे पर पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों को पुलिस प्रशासन प्रताड़ित करता है।

यादव ने मंगलवार को कहा कि कासगंज में एक दलित को रामलीला देखते समय, मंच के क़रीब कुर्सी पर बैठने पर पुलिस द्वारा अपमानित व पीटे जाने के बाद उस दलित की आत्महत्या का समाचार बेहद दुखद और सामाजिक रूप से चिंताजनक है।

आज़ादी का तथाकथित अमृतकाल मना रही भाजपा सरकार के समय में प्रभुत्ववादी सोच को जो बढ़ावा दिया जा रहा है, ये उसका ही परिणाम है कि पीडीए के साथ ऐसा अपमानजनक व्यवहार करने का दुस्साहस किया जा रहा है।

यादव ने कहा कि पीडीए समाज का शारीरिक अपमान दरअसल पीडीए के लोगों को मानसिक रूप से कमज़ोर करने के एक बड़े मनोवैज्ञानिक षडयंत्र का हिस्सा है। ऐसी घटनाओं पर लीपापोती करना उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार की आदत बन गयी है। भाजपा सरकार में कोई सुरक्षित नहीं है। महिलाएं, बहन-बेटियां के साथ अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। दबंगों, अपराधियों को सरकार का सरंक्षण मिला हुआ है। पुलिस मनमानी पर उतारू है।

भाजपा सरकार में न्याय नहीं मिल रहा है। अन्याय, अत्याचार चरम पर है। इस सरकार में किसान, नौजवान, व्यापारी, महिलाएं सभी दुःखी और परेशान है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button