Aaj ka Itihas – आज का इतिहास (प्रकाशनार्थ 10 दिसंबर)
New Delhi: भारतीय एवं विश्व इतिहास में 10 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं निम्न प्रकार हैं:-
1582 – फ्रांस ने ग्रेगोरियन कैलेंडर का उपयोग करना शुरु किया।
1887 – आस्ट्रिया, हंगरी, इटली और ब्रिटेन के बीच बाल्कन सैन्य समझौते पर हस्ताक्षर किये गये
1896 – नोबेल पुरस्कार के संस्थापक अल् फ्रेड बर्नहार्ड नोबेल का निधन।
1898 – पेरिस संधि के बाद स्पेन-अमेरिका युद्ध समाप्त हुआ।
1902 – तस्मानिया में महिलाओं को वोट देने का अधिकार प्रदान किया गया।
1903 – पियरे क्यूरी और मैरी क्यूरी को भौतिक विज्ञानके लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
1936 – चीन जापान के बीच हुए युद्ध में चीन की सहायता के लिए भेजे गए भारतीय चिकित्सा सहायता दल के प्रमुख थे।
1947 – सोवियत संघ और चेकोस्लोवाकिया के बीच व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर।
1950 – संयुक्त राष्ट ने अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस घोषित किया गया।
1961 – सोवियत संघ और अल्बानिया के बीच राजनयिक संबंध समाप्त।
1963 – अफ्रीकी देश जंजीबार ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता हासिल की।
1994 – यासिर अराफात, वित्जाक राबिन एवं शिमोन पेरेज संयुक्त रूप से नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित।
1998 – अमर्त्य सेन को स्टॉकहोम में अर्थशास्त्र के लिए 1998 का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया।
1999 – अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आतंकवाद समाप्त करने के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ समझौते के अनुसार आतंकवादी गतिविधियों के लिए धन उपलब्ध कराना आर्थिक अपराध घोषित।
2000 – नवाज़ शरीफ़ सपरिवार पाकिस्तान से दस साल के लिए निर्वासित।
2002 – अमेरिका की दूसरी सबसे बड़ी वायुसेवा कंपनी यूनाइटेड एयरलाइंस दिवालिया घोषित।
2003 – कोलंबो में राष्ट्रपति चंद्रिका कुमारतुंगे और प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंधे के बीच वार्ता विफल।
2004 – ढाका टेस्ट में कपिल देव को पीछे छोड़ते हुए अनिल कुम्बले टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले पहले भारतीय बने।
2005 – कज़ाकिस्तान में हुए राष्ट्रपति चुनाव में वर्तमान राष्ट्रपति नूर सुल्तान नजर बायेब पुन: राष्ट्रपति निर्वाचित।
2006 – चिली के पूर्व तानाशाह जनरल आगस्तों पिनाशे का सैंटियागो में निधन।
2007 – पाकिस्तान के प्रधानमंत्री परवेज़ मुशर्रफ़ ने पाकिस्तान का सर्वोच्च न्यायालय में तीन और जजों को नियुक्त किया
2013 – मादक पदार्थ मारिजुआना के विकास, बिक्री तथा उपयोग को वैध बनाने वाला उरूगवे पहला देश बना।
2016 – तुर्की के इस्तांबुल में एक फुटबॉल स्टेडियम के पास दो धमाकों में 38 लोगों की मौत।